इंदौर में भारत के बड़े त्वचा रोग विशेषज्ञों में से एक डॉ एच के नारंग रहते हैं। करीब बारह वर्ष पहले शासकीय सेवा से रिटायर होने के बाद अब घर से ही प्रैक्टिस करते हैं।
इनके जितने अनुभवी बाकी अन्य डॉक्टरों की बात करें तो फीस 1200 से लेकर 5 हजार तक चार्ज करते हैं, और नाम लिखने के साथ ही फीस दो फिर ही
क्लिनिक में जाने दिया जाता है।
इतना अनुभव ही क्यों कोई भी डॉक्टर जो दस वर्ष की प्रैक्टिस कर चुका हो वो चाहे प्राइवेट हो या सरकारी,
फीस हज़ार से ऊपर ही होती है
जबकि नए डॉक्टरों की कोई 200/- से लेकर 500/- तक।
डॉ नारंग की फीस अब भी 300/- ही है। और सबसे बड़ी बात आप जाओ उपचार के लिए तो ये दवाई का पर्चा बना देंगे और सपना संगीता के किसी भी केमिस्ट का कार्ड दे देंगे।
ये कहकर की
“दवाई लेते समय केमिस्ट को ही दे देना फीस।”
होस्टल में रहकर पढ़ने वाले आम छात्रों से तो
कईं बार फीस ही नहीं लेते हैं।
इस तरह केमिस्ट दवाई लेने आये मरीजों से फीस कलेक्ट कर के डॉक्टर साहब को पहुँचा देते हैं।
अब ये मरीज की नैतिकता है कि वो बताये केमिस्ट के पास जाकर दवाई लेते है या दवा बाजार या कहीं और से दवाई लेकर फीस का पैसा बचा जाए।
यदि आप किसी गम्भीर त्वचा रोग, एलर्जी, रिएक्शन
से सफर कर रहे हैं तो संलग्न फोटो में दिए नम्बर पर व्हाट्सप पर भी इनसे उपचार पॉय सकते हैं।
व्हाट्सप करने का समय शाम 6-9 बजे तक।
बाकी गूगल पर नाम से सर्च करेंगे तो इनके
वीडियो भी मिल जाएंगे जिनमे ये कई तरह की बीमारियों के कारण और निदान पर चर्चा करते हैं।
साभार : पुष्पलता जी की वाल से





