गांधीनगर: देश में गैस की कमी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय जहाज “नंदा देवी” 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंच गया है। फिलहाल इस जहाज से LPG को दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
“नंदा देवी” LPG कैरियर दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के वाडिनार टर्मिनल के पास समुद्र के बीच (मिड सी) में पहुंचा है। यहीं पर 47,000 टन LPG को दूसरे जहाज में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस गैस का आधा हिस्सा तमिलनाडु के एन्नोर पोर्ट और बाकी आधा पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट पर उतारा जाएगा।
वहीं, मुंद्रा पोर्ट पर खड़ा “शिवालिक” LPG कैरियर पहले 12,000 टन LPG मुंद्रा में उतारेगा, इसके बाद वाडिनार के मिड सी में पहुंचकर अपने शेष स्टॉक को दूसरे जहाज में ट्रांसफर करेगा। यह स्टॉक आगे चलकर दहेज पोर्ट और मैंगलोर के दो अलग-अलग टर्मिनलों पर ऑफलोड किया जाएगा।



