भारत के वैज्ञानिक गुरतेज संधू ने इतिहास रच दिया है! 🇮🇳✨
अमृतसर में जन्मे गुरतेज संधू ने 1,382 अमेरिकी पेटेंट हासिल कर दुनिया के सातवें सबसे बड़े आविष्कारक का दर्जा पाया है – यहां तक कि उन्होंने महान थॉमस एडिसन (1,093 पेटेंट) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया!
वर्तमान में वे Micron Technology में सीनियर फेलो और वाइस प्रेसिडेंट हैं। सेमीकंडक्टर, एटॉमिक लेयर डिपॉज़िशन और चिप फैब्रिकेशन में उनके इनोवेशन ने स्मार्टफोन, कैमरा और क्लाउड सिस्टम जैसे उपकरणों को और तेज़, छोटे और शक्तिशाली बनाया है।
IIT दिल्ली और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर उन्होंने अमेरिका में पीएचडी की और विज्ञान की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।
2018 में उन्हें प्रतिष्ठित IEEE Andrew S. Grove Award से सम्मानित किया गया था। गुरतेज संधू आज नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा हैं।
साभार






