इन 5 चीजों में भी होता है कैल्शियम, बढ़ती उम्र की परेशानी से बचें, इन्हें अपनाएं :
1. बीज : बीज न्यूट्रिशन से भरपूर हैं। इनमें से कुछ, जैसे खसखस, तिल और चिया, कैल्शियम के बेहतरीन स्त्रोत हैं।
2. दालें : दालों को अक्सर प्रोटीन से भरपूर माना जाता है लेकिन कुछ दालों में कैल्शियम भी अच्छी खासी मात्रा में होता है। चना दाल और राजमा में कैल्शियम काफी होता है।
3. बादाम : बादाम शरीर के लिए कितना हेल्दी है इससे सभी वाकिफ हैं। जानने लायक बात यह है कि बादाम से कैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा ली जा सकती है।
4. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां : पालक में न सिर्फ आयरन है बल्कि कैल्शियम भी जबरदस्त है।
5. अंजीर : अंजीर और दूध का कॉम्बिनेशन तो क्या कहने। इसका मतलब है कैल्शियम का डबल डोज़।
इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिएं शहद मिला दूध, होंगे ये 5 लाभ*
1 रोजाना दूध के साथ शहद मिलाकर पीना, आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है। यह दोनों प्रकार की क्षमताओं में इजाफा करने में सहायक है।
2 अगर नींद न आने या कम नींद की समस्या है, तो रातको सोते समय गर्म दूध में शहद का प्रयोग करें, इससे नींद भी बेहतर होगी और आप रिलेक्स महसूस करेंगे।
3 पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए दूध में शहद डालकर पीना एक बढ़िया उपाय है। इससे कब्ज की समस्या भी हल हो जाएगी।
4 दूध आपको प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कई जरूरी पोषक तत्व देता है और शहद इम्यून सिस्टम व प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। दोनों मिलकर एक बेहतरीन सेहत विकल्प साबित होते हैं।
5 5 तनाव दूर करने के लिए यह बेहतरीन उपाय है। इसके अलावा हल्के गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पीने से प्रजनन क्षमता और शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है।
एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के 5 घरेलू उपाय, जरूर आजमाएं
1 एक चम्मच अजवायन में चौथाई चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे चाट लें। ऐसा करने से गैस में जल्द ही राहत मिलेगी।
2 अदरक के रस में थोड़ा-सा सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर मिश्रण बनाएं और इसका सेवन करें। हो सके तो इस मिश्रण के ऊपर आधा ग्लास छाछ भी पीएं।
3 एक ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच एरंडी का तेल मिलाकर पीएं। ये गैस की समस्या में तुरंत राहत देगा।
4 चोकर सहित आटे की रोटी खाने से एसिडिटी और गैस में फायदा होता है।
5) एक ग्लास गन्ने का रस को गर्म करके उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और सेंधा नमक डालें। अब इसे दिन में कम से कम 2 बार पीएं। ऐसा करने से भी एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है।
कमज़ोरी दूर करने के लिए आंवला
आंवला एक बेहतरीन प्राकृतिक उत्पाद है, जो आपकी त्वचा तथा बालों के लिए काफी अच्छा साबित होता है। सालों से इसका प्रयोग त्वचा और बालों की अच्छी देखभाल के लिए किया जाता रहा है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स (carbohydrates), विटामिन सी (vitamin C), आयरन (iron), फॉस्फोरस (phosphorous) और प्रोटीन (protein) की काफी मात्रा होती है, अतः इसके सेवन से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता (immune system) मज़बूत होती है और आपकी कमज़ोरी को दूर करती है। इसके लिए आंवले का रस निकालें। अगर इसका स्वाद आपको खट्टा (sour) लगे तो आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इसे दिन में दो से तीन बार पीने से आप काफी ऊर्जावान (energetic) महसूस करेंगे।




