Home » ताजा खबर » 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल; जानें किस राज्य में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल; जानें किस राज्य में कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने जून-जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर मतदान 18 जून 2026 को कराया जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 रिक्त राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।

राज्यसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल

  • नामांकन की आखिरी तारीख: 8 जून 2026
  • नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून 2026
  • नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 11 जून 2026
  • मतदान: 18 जून 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • मतगणना: 18 जून 2026 शाम 5 बजे
  • चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख: 20 जून 2026

इन 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगा चुनाव

आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मिजोरम से राज्यसभा सांसद जून-जुलाई 2026 में रिटायर हो रहे हैं। इनमें कई बड़े नेताओं जैसे दिग्विजय सिंह, एच.डी. देवगौड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी उपचुनाव

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 2 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा भी की है। इन सीटों के लिए भी 18 जून 2026 को मतदान होगा।

उपचुनाव का शेड्यूल

  • अधिसूचना जारी: 2 जून 2026
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 9 जून 2026
  • नामांकन जांच: 10 जून 2026
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख: 12 जून 2026
  • मतदान: 18 जून 2026
  • मतगणना: 18 जून 2026 शाम 5 बजे
sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This