Home » ताजा खबर » पश्चिम बंगाल में TMC काउंसलर संजय दास का शव बरामद, इलाके में सनसनी

पश्चिम बंगाल में TMC काउंसलर संजय दास का शव बरामद, इलाके में सनसनी

साउथ दमदम: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी के तृणमूल कांग्रेस (TMC) काउंसलर संजय दास का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, संजय दास का शव दमदम इलाके स्थित उनके आवास से बरामद किया गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत नागरबाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, संजय दास पूर्व विधायक अदिति मुंशी के पति थे और तृणमूल नेता देवराज चक्रवर्ती के करीबी माने जाते थे।

बताया जा रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से वह मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। बीजेपी नेता Suvendu Adhikari राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति लगातार गर्म बनी हुई है। इसी बीच संजय दास की मौत ने सियासी हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि पूर्व में हुई राजनीतिक हिंसा और अत्याचारों के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, राज्य में नई सरकार बनने के बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी चर्चा में रही। हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशनों के आसपास हुई कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेताओं ने सख्त रुख अपनाने की बात कही थी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This