Home » Uncategorized » “CM मोहन यादव की अनोखी मिसाल: छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में, सिर्फ सादगी और संस्कार”

“CM मोहन यादव की अनोखी मिसाल: छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में, सिर्फ सादगी और संस्कार”

देश में राजनेता अपने बेटे-बेटियों की शादी में करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। ऐसे दौर में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव एक अलग ही मिसाल पेश करने जा रहे हैं। मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु की शादी होने वाली है। होने वाली बहू भी डॉक्टर है। लेकिन दोनों की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हो रही है। यह शादी 30 नवंबर को उज्जैन में है। शादी का कार्ड भी सिंपल है।दरअसल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सादगी की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

बड़े बेटे की शादी भी सादे समारोह में किए थे। अब छोटे बेटे डॉक्टर अभिमन्यू की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कर रहे हैं। यह शादी 30 नवंबर को उज्जैन में है। इस समारोह में कुल 21 जोड़े सात फेरे लेंगे। इसे लेकर उज्जैन में तैयारी हो गई है। मेहमानों को आने के लिए शादी के कार्ड मिलने लगे हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This