Home » स्पोर्ट्स » RCB ने तोड़ा खिताबी सूखा, PBKS को हराकर जीता अपना पहला IPL खिताब

RCB ने तोड़ा खिताबी सूखा, PBKS को हराकर जीता अपना पहला IPL खिताब

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 18 साल का इंतजार खत्म कर आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरी RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पंजाब का भी पहली बार खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाज़ी ने बदला मैच का रुख, पंजाब किंग्स की हार की बड़ी वजह बने

फाइनल मुकाबले में जब पंजाब किंग्स ने 191 रन के लक्ष्य का पीछा शुरू किया, तो उनकी ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। लेकिन इसी स्कोर पर प्रियांश आर्या 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 72 तक पहुंचाया।

यहीं से मैच का रुख बदला। क्रुणाल पांड्या ने प्रभसिमरन को पवेलियन भेजा और यहीं से RCB ने मुकाबले में पूरी तरह पकड़ बना ली। इसके बाद पंजाब को वापसी का कोई मौका नहीं मिला। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से जहां एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, वो महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

क्रुणाल पांड्या ने इस फाइनल में कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए और 2 अहम विकेट झटके, जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते

विराट कोहली की सूझबूझ भरी पारी ने RCB को दिलाया मजबूत स्कोर
आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाज़ी की बात करें तो टीम को 190 रन तक पहुंचाने में विराट कोहली की समझदारी भरी पारी ने अहम भूमिका निभाई। कोहली ने दबाव भरे इस मुकाबले में 43 रन की संयमित और जिम्मेदार पारी खेली, जिससे टीम को एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।

कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26 रन, लियम लिविंगस्टन ने 25 रन और जितेश शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। सभी बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियों से टीम को मजबूती दी और RCB को फाइनल में एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This