Home » अंतर्राष्ट्रीय » “अमेरिकी रिपोर्ट का दावा: चीन ने ईरान को दिए एडवांस्ड ड्रोन और सैटेलाइट सिस्टम”

“अमेरिकी रिपोर्ट का दावा: चीन ने ईरान को दिए एडवांस्ड ड्रोन और सैटेलाइट सिस्टम”

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब 19वें दिन में पहुंच चुका है। लगातार हो रहे हमलों से ईरान में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद ईरान भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है।

इसी बीच अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े अहम आयोग U.S.-China Economic and Security Review Commission ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ईरान को आक्रामक ड्रोन, रॉकेट ईंधन से जुड़े रसायन और सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम जैसी अहम सैन्य तकनीक उपलब्ध कराई है, जिनका इस्तेमाल पश्चिम एशिया में हमलों के लिए किया जा रहा है।

क्रूज मिसाइल डील भी करीब

आयोग की रिपोर्ट “China-Iran Fact Sheet” में कहा गया है कि फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल के हमलों से पहले चीन ईरान को हथियार बेचने में सक्रिय था। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने न सिर्फ ड्रोन उपलब्ध कराए, बल्कि एंटी-शिप क्रूज मिसाइल की एक बड़ी डील भी लगभग तय हो चुकी थी, हालांकि डिलीवरी की तारीख पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई।

रॉकेट ईंधन का रसायन भी भेजा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन ने ईरान को सोडियम पर्क्लोरेट जैसे महत्वपूर्ण रसायन की सप्लाई की अनुमति दी, जो ठोस रॉकेट ईंधन बनाने में इस्तेमाल होता है। करीब 2 मार्च 2026 के आसपास ईरान के दो सरकारी जहाज चीन के गाओलान बंदरगाह से रवाना हुए, जिनमें इस रसायन की खेप होने का अनुमान है। इससे पहले जनवरी 2025 में भी चीन करीब 1000 टन सोडियम पर्क्लोरेट ईरान को भेज चुका था।

सैटेलाइट सिस्टम तक पहुंच

अमेरिकी आयोग ने यह भी दावा किया है कि 2021 में चीन ने ईरान को अपने नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम तक सैन्य स्तर की पहुंच दे दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, संभावना है कि ईरान वर्तमान में ड्रोन और मिसाइल हमलों के संचालन में इसी सिस्टम का उपयोग कर रहा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This