राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से मौतों का कहर
राजस्थान और मध्य प्रदेश में नकली कफ सिरप से बच्चों की जानें जा रही हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में अब तक 9 बच्चों की मौत हुई है। वहीं, राजस्थान में भरतपुर और सीकर में 2-2 साल और 5 साल के बच्चों की मौत हुई। भरतपुर के पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे की जान नकली कफ सिरप लेने के बाद गई।
मृत बच्चों के परिवारों ने बताया कि दवा लेने के बाद बच्चा बेहोश हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान 4 दिन बाद उसकी मौत हुई। सीकर में भी इसी तरह की मौत सामने आई। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त बांटे जा रहे इस सिरप की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं।
छिंदवाड़ा में मृत बच्चों में किडनी इंफेक्शन पाया गया। प्रशासन ने 1420 बीमार बच्चों की सूची तैयार कर निगरानी शुरू कर दी है। प्राइवेट डॉक्टरों को भी कहा गया है कि गंभीर मरीजों को सीधे सिविल अस्पताल भेजें।






