Home » ताजा खबर » **दिल्ली ब्लास्ट कांड में गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर शाहीन पर IMA का बड़ा एक्शन, आजीवन सदस्यता रद्द**

**दिल्ली ब्लास्ट कांड में गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर शाहीन पर IMA का बड़ा एक्शन, आजीवन सदस्यता रद्द**

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना में आरोपी डॉक्टर शाहीन की भूमिका को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कड़ा कदम उठाते हुए उनकी आजीवन सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। IMA ने निष्कासन की सूचना केंद्रीय कार्यालय को भी भेज दी है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद कैसे सुर्खियों में आईं शाहीन?

10 नवंबर की शाम लाल किले के पास एक कार में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला दिया था। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे पहले फरीदाबाद में 2900 किलो से ज्यादा विस्फोटक सामग्री दो चरणों में बरामद की गई थी—पहले 300 किलो से अधिक, और उसके बाद 2563 किलो अतिरिक्त विस्फोटक मिला था।

पूरी कार्रवाई पहले से गिरफ्तार मुजम्मिल नाम के आरोपी की निशानदेही पर की गई थी। जांच के दौरान उसके पास से एक स्विफ्ट कार मिली, जो डॉक्टर शाहीन के नाम रजिस्टर्ड थी। इस सुराग के बाद पुलिस ने शाहीन को भी गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली हैं।

परिवार ने क्या कहा था?

डॉक्टर शाहीन की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं।
उनके पूर्व पति डॉक्टर जफर हयात ने बताया था कि शाहीन ने वैवाहिक जीवन में कभी बुर्का नहीं पहना और वह विदेश जाकर बेहतर जीवन की इच्छा रखती थीं। वे अपने बच्चों की देखभाल करने वाली एक जिम्मेदार मां थीं।

शाहीन के भाई मोहम्मद शोएब ने कहा था कि वह पिछले चार वर्षों से अपनी बहन के संपर्क में नहीं थे। पिता सैयद अहमद अंसारी का कहना था कि शाहीन की कथित संलिप्तता के बारे में जानकर वे “स्तब्ध” हैं। पिता ने बताया कि आखिरी बार लगभग एक महीने पहले ही शाहीन से बातचीत हुई थी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This