दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार: कई इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में इन दिनों ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में ठंड का एहसास बढ़ गया है, वहीं हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई।
राजधानी में बढ़ा प्रदूषण स्तर
सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 346 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं नोएडा में AQI 336 और गाजियाबाद में 302 दर्ज किया गया।
कहां कितना रहा AQI
CPCB के आंकड़ों के अनुसार —
- आनंद विहार: AQI 379
- अलीपुर: 351
- अशोक विहार: 373
- बवाना: 412 (सबसे अधिक)
- चांदनी चौक: 365
- बुराड़ी: 389
- ITO: 378
- मुंडका: 378
- ओखला: 347
- PUSA: 348
पिछले दिनों की स्थिति
रविवार को दिल्ली का औसत AQI 392 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में था। शनिवार को यह 355 और शुक्रवार को 312 दर्ज किया गया था। दिवाली के बाद से लगातार दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ स्तर पर बनी हुई है।
दिल्ली में लागू GRAP-2
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में GRAP-2 (Graded Response Action Plan) लागू है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने इसके तहत पार्किंग शुल्क दोगुना करने का फैसला किया है।
CPCB के मानकों के अनुसार:
- 0–50: अच्छा
- 51–100: संतोषजनक
- 101–200: मध्यम
- 201–300: खराब
- 301–400: बेहद खराब
- 401–500: गंभीर
इन हालातों के बीच राजधानी के लोगों को न सिर्फ ठंड बल्कि जहरीली हवा की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।






