Home » ताजा खबर » **”मां — घर की सबसे बड़ी डॉक्टर! प्यार और देसी नुस्खों से हर बीमारी का इलाज”**

**”मां — घर की सबसे बड़ी डॉक्टर! प्यार और देसी नुस्खों से हर बीमारी का इलाज”**

छोटी छोटी बीमारी में मां की मोटी मोटी बातें! मां मेरे दांत में दर्द हो रहा है! मां: जावो नमक और सरसों तेल से मंजन कर लो ठीक हो जाएगा! उस समय टूथपेस्ट में नमक नहीं आया था लेकिन मां को मालूम था कि नमक और करुवा तेल से मंजन करने पर मसूड़ों की सूजन दांत का दर्द ठीक हो जाता है। मां कान दुख रहा है! मां: जाओ दौड़ कर गेना कय पाती तूर लाओ (जाओ गेंदा फूल की पत्ती तोड़ लाओ)। मां गेना की पत्ती दोनों हथेलियों से मसल कर कान में दो बूंद निचोड़ कर डाल देती थीं और कान का दर्द गायब। मां आंख में कुछ पड़ गया है! मां: जरा इधर मेरे पास आओ! अपने आंचल का कोना पकड़ कर उसे गोल गोल बना कर मुंह से गर्म गर्म भाप से बफारा देकर आंख सेंक देती थीं और आंख एकदम ठीक हो जाती थी। छोटी मोटी फुंसी होने पर नीम की पत्ती पीस कर बांध देती थीं। फुंसी पक कर फूट नहीं रही है तो गुलाब की पत्ती पीस कर बांध देती थीं रात भर में फुंसी पक जाती और सुबह जब पत्ती की पट्टी हटाओ तो पट्टी के साथ साथ फुंसी फूट कर खील सहित बाहर आ जाती थी। खेलते खेलते चोट लग गई खून निकलने लगा तो तुरंत मां हल्दी पाउडर भर देती थीं खून निकलना बंद और एक दो दिन चोट एकदम ठीक। खेलते खेलते पैर मुड़ गया दर्द हो रहा तो हल्दी प्याज पीस कर बांध देती थीं। ज्यादा चोट लग गई गहरा घाव हो गया तो भी सूती कपड़ा जला कर उसकी राख घाव में भरने से घाव भर जाता था। घमौरियां हो गई तो चिकनी मिट्टी पीस कर पीठ में मल देती थीं घमौरियां खत्म हो जाती थीं। पैर फूल आए हैं दर्द हो रहा तो धतूरे की पत्तियां बांध दी जाती थीं। छोटे छोटे दाने निकल आए हैं तो नीम की पत्ती उबाल कर उसके पानी से नहला देती थीं। छोटे बच्चे की गर्दन अक्सर मुचक जाती थी तो चादर में लिटा कर दो लोग दोनों कोने से पकड़ कर इधर उधर बच्चे को पलटी करवा कर झूला झुला देते थे बच्चा एकदम ठीक। बच्चा रो रहा है तो हो सकता है पेट दुख रहा है झट हींग घोलकर नाभि में लगा देती थीं बच्चे को तुरंत आराम मिल जाता था। यूं बहुत सी बीमारियों का इलाज मां चुटकी में घर में ही कर देती हैं। कम पढ़ी लिखी होकर भी मां अपने घर की डॉक्टर होती हैं। पोस्ट अच्छी लगे तो लाइक और शेयर करें कॉमेंट में आप भी मां के कुछ नुस्खे अवश्य बताएं

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This