Home » ताजा खबर » दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम होंगे बदलें, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम होंगे बदलें, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को बड़ा ऐलान किया कि पीतमपुरा क्षेत्र में तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलकर उन्हें स्थानीय पहचान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह घोषणा हैदरपुर गांव में आयोजित श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा के दौरान की, जो रेजांग ला युद्ध के शहीदों को सम्मानित करने के उद्देश्य से निकाली गई थी।

रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

1962 की कड़ाके की ठंड में, समुद्र तल से 16,000 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने चीनी सेना के खिलाफ रेजांग ला की जंग लड़ी थी। इस युद्ध में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 114 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।

हैदरपुर गांव बन रहा विकास का प्रतीक

कार्यक्रम के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि हैदरपुर गांव तेजी से विकसित होता क्षेत्र बनकर उभर रहा है, जहाँ परंपराओं का सम्मान और आधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इन मेट्रो स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम

प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन नया नाम
उत्तरी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन
पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन
पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन

सीएम गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए क्यूयू ब्लॉक स्थित प्रस्तावित उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन का नाम अब उत्तरी पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन रखा जाएगा।

इसके अलावा, पीतमपुरा उत्तर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन तथा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन कर दिया जाएगा।

क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा विकास कार्य

उन्होंने यह भी बताया कि मैक्स हॉस्पिटल रोड का चौड़ीकरण और नए अंडरपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This