Home » ताजा खबर » **राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की जीत पर UMAR ABDULLAH ने जताया दुख — कहा, ‘हमें धोखा मिला, अच्छा होता अगर खुले तौर पर…’**

**राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की जीत पर UMAR ABDULLAH ने जताया दुख — कहा, ‘हमें धोखा मिला, अच्छा होता अगर खुले तौर पर…’**

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन और बीजेपी ने एक सीट जीत ली। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बीजेपी की जीत से खुश नहीं हैं।

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के कुल 28 विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव में चार अतिरिक्त वोट मिलने के कारण बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली, जिससे नेशनल कॉन्फ्रेंस की योजना पर पानी फिर गया। हालांकि किस पार्टी और किन चार विधायकों ने बीजेपी का समर्थन किया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सीएम अब्दुल्ला को शक है कि विपक्षी दलों के विधायकों ने बीजेपी के लिए क्रॉस वोट किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की तीन सीटें जीतने पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हमने चार-शून्य की जीत की कोशिश की, लेकिन अंत में हमें धोखा मिला। मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि वे लोग कौन थे। अच्छा होता अगर उन्होंने खुले तौर पर कहा होता कि वे बीजेपी के साथ जाना चाहते हैं। मैं खुश हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस का कोई भी वोट किसी दूसरे उम्मीदवार को नहीं गया। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमारी जीत में योगदान दिया। कांग्रेस और अन्य साथियों का भी आभार।”

उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, “जिन लोगों ने चोरी-छिपे बीजेपी की मदद की, उनमें हिम्मत होनी चाहिए कि वे खुलेआम कहें कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया।” नेशनल कॉन्फ्रेंस ने साफ किया है कि उसके विधायकों ने कोई क्रॉस वोट नहीं दिया और एक भी वोट खराब नहीं हुआ।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This