Home » ताजा खबर » वनडे टीम की कप्तानी रोहित से गिल को क्यों मिली? मुख्य चयनकर्ता के बयान से उठा पर्दा

वनडे टीम की कप्तानी रोहित से गिल को क्यों मिली? मुख्य चयनकर्ता के बयान से उठा पर्दा

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इस सीरीज के लिए 4 अक्टूबर को टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर देखने को मिला। रोहित शर्मा की जगह चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि यह फैसला 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि गिल को अभी से कप्तानी की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जा सके। हालांकि चयनकर्ताओं के लिए रोहित को कप्तानी से हटाना आसान फैसला नहीं था।

चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल रहा रोहित को हटाना
टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा, ‘‘हमारे लिए रोहित को कप्तानी से रिप्लेस करना काफी कठिन निर्णय था। भले ही वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 नहीं जीतते, तब भी यह फैसला हमारे लिए आसान नहीं होता। लेकिन हमें आगे देखना होता है और टीम की ज़रूरत के हिसाब से फैसला लेना पड़ता है। हम 2027 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी में बदलाव करना चाहते थे और यही हमारा साझा विचार था।’’

रोहित के भविष्य पर अभी बातचीत नहीं हुई
जब रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो अजीत अगरकर ने साफ किया कि इस विषय पर अभी रोहित से कोई बात नहीं हुई है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This