Home » ताजा खबर » श्रीनगर ब्लास्ट का खौफनाक मंजर: चश्मदीद बोला—‘वहां कयामत थी, धुआं और लाशें ही दिख रही थीं’

श्रीनगर ब्लास्ट का खौफनाक मंजर: चश्मदीद बोला—‘वहां कयामत थी, धुआं और लाशें ही दिख रही थीं’

श्रीनगर: नौगाम पुलिस स्टेशन में भयानक धमाका, 9 की मौत—चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

दिल्ली धमाके की जांच जारी थी कि इस बीच श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तीव्र था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनी गई। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक यह धमाका फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक सामग्री की जांच के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम नमूने इकट्ठा कर रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

चश्मदीद ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी

चश्मदीद तारिक अहमद ने रात के उस खौफनाक पल का विवरण देते हुए कहा,
“11 बजकर 22 मिनट पर जोरदार धमाका हुआ। पहले तो हम सब डर गए। कुछ मिनटों तक समझ नहीं आए कि क्या हुआ। जब बाहर आए तो लोग रोते-बिलखते दिखे। पुलिस स्टेशन की ओर भागे तो वहां तो मानो कयामत थी। सब तबाह पड़ा था—धुआं, लाशें, कटे हुए सिर… हमारे अपने लोग और पड़ोसी मारे गए। इतना बड़ा नुकसान देखकर समझ नहीं आ रहा किसकी गलती है, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा है।”

विस्फोट में पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी घायल

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य शामिल हैं। घायलों का इलाज श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
यह विस्फोट उस समय हुआ जब फरीदाबाद से लाई गई विस्फोटक सामग्री — जो गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल गनई के किराए के कमरे से बरामद 360 किलो विस्फोटक का हिस्सा थी — से नमूने लिए जा रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक की जांच और आगे की कार्रवाई के लिए टीम तैनात की गई थी। धमाके की तीव्रता को देखते हुए जांच और भी गहराई से की जा रही है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This