Home » ताजा खबर » सागर में मस्जिद परिसर की खुदाई में मिला भगवान राम–सीता का विग्रह, पुलिस ने लिया कब्जे में

सागर में मस्जिद परिसर की खुदाई में मिला भगवान राम–सीता का विग्रह, पुलिस ने लिया कब्जे में

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण के दौरान नींव खोदने पर भगवान श्रीराम व मां सीता का विग्रह निकला है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने वहीं पर एक चबूतरा बनाकर विग्रह स्थापित करने का प्रयास किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। पुलिस भगवान का विग्रह अपने साथ ले गई। एसडीएम शाहगढ़, नवीन सिंह ठाकुर का कहना है कि पापेट गांव में बनी मस्जिद परिसर में दुकान के पीछे कराए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान हो रही खोदाई में दो प्रतिमाएं मिली हैं।

ये खंडित मूर्तियां चंदेल कालीन प्रतीत हो रही हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा जांच की जाएगी। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर बंडा के पापेट गांव में 10-12 मुस्लिम परिवारों का एक मोहल्ला है। यहां इबादत के लिए एक छोटी सी मस्जिद काफी समय पहले बनी थी।

मस्जिद परिसर में ही कुछ दुकानों के निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है। गुरुवार को वहां खोदाई के दौरान एक प्रतिमा मिली है जो भगवान श्रीराम की बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां मिले पत्थर पर भगवान श्रीराम व मां सीता की आकृति उकेरी गई है। यह विग्रह है।

वहीं कुछ लोगों ने इसे किसी मंदिर के पिलर का हिस्सा होने का अनुमान लगाया है। मस्जिद कमेटी के लोगों का कहना है कि जहां निर्माण हो रहा था वह मस्जिद की जमीन है। प्रतिमा मिलने के बाद उन लोगों ने खुद का काम बंद कर दिया है। दोनों पक्षों ने उस भूमि और वहां मिली मूर्ति की जांच की मांग की है।

#MadhyaPradesh #Sagar #Mosque #LordRam

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This