गुरुग्राम के प्रॉपर्टी मार्केट में चर्चा का विषय बने अजीत जैन ने डीएलएफ कैमेलियास में 85 करोड़ रुपये का शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। 7,400 वर्ग फुट के इस अपार्टमेंट की खरीदारी ने न केवल रियल एस्टेट की दुनिया में हलचल मचाई है, बल्कि यह भी दिखाया कि अजीत जैन किस मुकाम पर पहुंच चुके हैं।
अजीत जैन भारत में जन्मे एक विश्वस्तरीय बिजनेस लीडर हैं और वॉरेन बफे के ग्रुप बर्कशायर हैथवे के इंश्योरेंस ऑपरेशन के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया। IBM और मैकिन्से एंड कंपनी के अनुभव के बाद, उन्होंने 1986 में बर्कशायर हैथवे जॉइन किया और इंश्योरेंस सेक्टर में अभूतपूर्व सफलता हासिल की।
वॉरेन बफे ने अजीत जैन को इतना भरोसा किया कि उन्होंने कहा था कि अगर वह, अजीत जैन और दिवंगत चार्ली मंगर किसी डूबती नाव में हों और सिर्फ एक को बचाया जा सके, तो अजीत को बचाया जाएगा। अजीत जैन की मेहनत, विशेषज्ञता और भरोसेमंद व्यक्तित्व ने उन्हें न केवल अमेरिकी बिजनेस में बल्कि NRI अरबपतियों में भी खास मुकाम दिलाया है।
यह सौदा बताता है कि नाम, प्रतिष्ठा और भरोसा किस तरह से प्रॉपर्टी और निवेश में भी अपना असर दिखाता है।



