Home » ताजा खबर » कोलकाता में बनेगी 125 फीट ऊंची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ऐतिहासिक घोषणा

कोलकाता में बनेगी 125 फीट ऊंची डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ऐतिहासिक घोषणा

पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक निर्णय कोलकाता में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा! 🚩
आज पश्चिम बंगाल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर एक बेहद गर्व का क्षण सामने आया है एक देश, एक विधान, एक निशान के प्रणेता और भारत की अखंडता के प्रतीक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को नमन करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी ने एक बड़ा ऐलान किया है..!!

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की कि कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक थी…!!

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशाल प्रतिमा हमारी आने वाली पीढ़ियों को डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, उनके संघर्षों और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की याद दिलाती रहेगी यह प्रतिमा हर भारतीय में राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी अभी देश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सबसे ऊंची प्रतिमा उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में है, जिसकी ऊंचाई 65 फीट है..!!

इस 65 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पिछले साल 25 दिसंबर, 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर किया था अब कोलकाता में बनने वाली 125 फुट ऊंची प्रतिमा न सिर्फ देश में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, बल्कि बंगाल की अस्मिता का प्रतीक भी बनेगी
भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! 🙏

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This