Home » ताजा खबर » प्रकृति के 3 अनमोल नियम, जो जीवन बदल दें

प्रकृति के 3 अनमोल नियम, जो जीवन बदल दें

🍎🥝🍇 प्रकृति के 3 कड़वे सत्य 🍇🥝🍎

1️⃣ पहला नियम : खालीपन भर जाता है
अगर खेत में बीज न बोएं तो घास-फूस उग जाती है।
वैसे ही दिमाग में सकारात्मक विचार न भरें तो नकारात्मक विचार कब्जा कर लेते हैं।
सीख : रोज अच्छे विचार पढ़ो, सुनो, बोलो।

2️⃣ दूसरा नियम : जो पास है वही बंटेगा
– सुखी इंसान सुख बांटता है
– दुखी इंसान दुख बांटता है
– ज्ञानी ज्ञान बांटता है
– भ्रमित भ्रम बांटता है
– डरा हुआ डर बांटता है
सीख: पहले खुद को खुश रखो, तभी दूसरों को खुशी दे पाओगे।

3️⃣ तीसरा नियम : पचाना सीखो
– भोजन न पचे → रोग
– पैसा न पचे → दिखावा
– बात न पचे → चुगली
– तारीफ न पचे → अहंकार
– निंदा न पचे → दुश्मनी
– राज न पचे → खतरा
– दुख न पचे → निराशा
– सुख न पचे → लापरवाही
सीख : जीवन में जो मिले, उसे हजम करना आना चाहिए।

यही जीवन का सार है।
प्राकृतिक रहो, स्वस्थ रहो, मस्त रहो 😄

राजीव कुमार श्रीवास्तवा
SSSRK श्री सांवरिया सेठ जी Realtors

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This