Home » ताजा खबर » गुरुग्राम में भारी बारिश से धंसी सड़क, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा

गुरुग्राम में भारी बारिश से धंसी सड़क, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बना 15 फीट गहरा गड्ढा

गुरुग्राम में भारी बारिश ने खोली विकास की पोल, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धंसी सड़क; बना 15 फीट गहरा गड्ढा

दिल्ली से सटा गुरुग्राम मिलेनियम और हाईटेक सिटी के नाम से जाना जाता है। हरियाणा के लिए यह शहर राजस्व का एक बड़ा स्रोत है। लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने शहर के जल निकासी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज कुछ घंटों की बारिश के बाद गुरुग्राम के कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़कें पानी में डूब गईं।

गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम पर पिछले पांच वर्षों में करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के बावजूद भारी बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कई प्रमुख सड़कें और इलाके पानी से लबालब नजर आए।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धंसी सड़क, बना 15 फीट गहरा गड्ढा

भारी बारिश के बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे पर IFFCO चौक के पास सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने से यहां करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। हादसे की आशंका को देखते हुए इस हिस्से को तत्काल बैरिकेड लगाकर वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।

सड़क की मरम्मत का काम फिलहाल जारी है। चूंकि यह सड़क NHAI के अधीन आती है, इसलिए NHAI और GMDA की टीमें मिलकर मरम्मत कार्य में जुटी हैं। NHAI के मुताबिक, GMDA की सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हुई और सड़क धंस गई। GMDA की टीम लीकेज को ठीक करने में जुटी है।

इससे पहले गुरुग्राम में सुभाष चौक से लेकर राजीव चौक तक कई प्रमुख रास्तों पर भी जलभराव देखने को मिला।

भारी बारिश से गुरुग्राम बेहाल

सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद गुरुग्राम में कई स्कूलों के बच्चे घंटों तक फंसे रहे। बाद में बचाव दलों ने बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।

जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी से लबालब सड़कों और लंबे ट्रैफिक जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई इलाकों में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जलभराव वाले रास्तों पर नहीं चलेंगी स्कूल बसें

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल बसों की आवाजाही को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उपायुक्त उत्तम सिंह की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी स्कूल बस के निर्धारित रूट को जलभराव के कारण असुरक्षित घोषित किया जाता है, तो बस को उस रास्ते से नहीं भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में स्कूल प्रबंधन को तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी होगी।

#Gurugram #Gurgaon #GurugramRain #HeavyRain #GurugramFlood #Waterlogging #DelhiJaipurHighway #DelhiJaipurExpressway #IFFCOChowk

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post