Home » ताजा खबर » दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। हादसे के बाद अब घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इमारत के अचानक ढहने के बाद मौके पर धूल का घना गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

MCD ने जर्जर इमारतों को जारी किया नोटिस

हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिस गली में यह इमारत ढही, वहां मौजूद जर्जर और खतरनाक स्थिति वाली अन्य इमारतों को भी MCD की ओर से नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन अब इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और भवनों की स्थिति की जांच कर रहा है।

1990 के दशक में बनी थी हादसे वाली इमारत

MCD के मुताबिक, सत्य निकेतन में ढही इमारत की पहचान P-14, सत्य निकेतन के रूप में हुई है। यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और करीब 55 वर्ग गज क्षेत्र में बनी हुई थी। इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंजिल तक के फ्लोर मौजूद थे।

बताया गया है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनाई गई थी। MCD के रिकॉर्ड के अनुसार, इस संपत्ति की बुकिंग या सीलिंग से जुड़ा कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, संपत्ति में किए गए किसी भी निर्माण या अन्य काम को लेकर पहले कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई थी।

चार मंजिल से ज्यादा वाले अवैध निर्माण तत्काल सील होंगे: मेयर

हादसे के बाद दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मेयर ने कहा कि चार मंजिल से अधिक वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल प्रभाव से सील किया जाएगा। साथ ही, दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही भवन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस गंभीर हादसे के लिए जो भी व्यक्ति जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#सत्यनिकेतन #दिल्ली #दिल्लीहादसा #बिल्डिंगहादसा #BuildingCollapse #DelhiNews #DelhiBuildingCollapse #MCD #MCDAction #दिल्लीसमाचार #BreakingNews

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post