भोपाल: गुरुग्राम में फीमेल बाइक राइडर सिया के साथ हुई घटना के बाद अब भोपाल से भी एक महिला बाइक राइडर के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। भोपाल की रहने वाली आबिदा राना ने आरोप लगाया है कि 2 अगस्त को बाइक से घर जाते समय एक कार सवार ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज और धमकी दी। इसके बाद कार सवारों ने उनकी बाइक का पीछा किया और कई बार रास्ता रोकने की कोशिश की।
घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आबिदा ने 4 अगस्त को निषातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की ओर से कार चालक को बुलाए जाने के बाद उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आबिदा से लिखित में माफी मांगी।
बाइक का पीछा करने का आरोप
आबिदा के मुताबिक, वह बाइक से जा रही थीं, तभी एक कार उनके पीछे आ गई। आरोप है कि कार कभी उनकी बाइक के बेहद करीब आ जाती और कभी दूरी बना लेती थी। कार में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। जब आबिदा को लगा कि कार लगातार उनका पीछा कर रही है, तो उन्होंने इसका विरोध किया।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बहस होने लगी। आबिदा ने कार सवार को बताया कि बाइक पर लगे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो रही है और वह पुलिस में शिकायत करेंगी। इसके बाद कार सवार वहां से चला गया।
पुलिस शिकायत के बाद आरोपी ने मांगी लिखित माफी
आबिदा राना ने 4 अगस्त को भोपाल के निषातपुरा थाने में मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने कार चालक अर्जुन सिंह मीणा को थाने बुलाया। इसके बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आबिदा से लिखित माफी मांगी।
माफीनामे में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त नितेश माहेश्वरी के साथ लंबाखेड़ा से करोद की ओर जा रहा था। उसके मुताबिक, उस दौरान बाइक सवार को लेकर गलतफहमी हुई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने की बात कहते हुए माफी मांगी।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#Bhopal #BhopalNews #MadhyaPradesh #BikerGirl #FemaleBiker #RoadRage #RoadSafety #WomenSafety #ViralVideo #ViralNews #CCTVFootage
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…







