Home » ताजा खबर » DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- ‘गूंज नहीं, सिर्फ धमाका’

DUSU चुनाव में ABVP की जीत के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- ‘गूंज नहीं, सिर्फ धमाका’

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन अहम पदों पर जीत दर्ज की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) को इस चुनाव में एक भी पद नहीं मिला। ABVP की इस जीत के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज कसते हुए कहा, “मैंने ‘गूंज’ (Echo) तो नहीं सुनी, लेकिन ‘धमाका’ (Explosion) जरूर सुना।”

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी ने कहा कि Gen Z की हुंकार राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ABVP ने DUSU चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लेकर नतीजे आने तक अनुशासन के साथ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

वीरेंद्र सोलंकी ने आरोप लगाया कि NSUI की ओर से चुनाव के दौरान अराजकता और मारपीट की गई, जबकि ABVP ने संयम के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि यह जीत भारत की पुरातन संस्कृति और राष्ट्रवाद के विचार की जीत है।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “झूठ की गूंज” कर रहे हैं, जबकि Gen Z के छात्रों ने अपने जनादेश के जरिए अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित के विचार को समर्थन मिला है।

सोलंकी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ NSUI से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से भी जुड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि उदय भानु चिब, केसी वेणुगोपाल और रागिनी नायक जैसे कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और छात्रों ने इसका जवाब अपने वोट से दिया। उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस और NSUI पर निशाना साधा।

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के अभियान पर कसा तंज

ABVP की जीत के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के युवाओं तक पहुंचने के लिए चलाए गए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज कसते हुए इसे कांग्रेस की “झूठ की गूंज” बताया। उन्होंने DUSU चुनाव के नतीजों को छात्रों के रुख से जोड़ते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

अमित शाह ने दी ABVP कार्यकर्ताओं को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में ABVP की जीत के लिए परिषद के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

अमित शाह ने कहा कि यह जीत ABVP की ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा और छात्र कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में युवाओं के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ABVP कार्यकर्ता इस जीत से नई ऊर्जा लेकर छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

प्रह्लाद जोशी और किरेन रिजिजू ने भी दी बधाई

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने DUSU चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर ABVP की जीत पर संगठन और उसके कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ABVP एक राष्ट्रीय कैडर-आधारित संगठन के तौर पर छात्र कल्याण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम छात्रों के समर्थन को दर्शाते हैं।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ABVP के विजयी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज बुलंद और साफ है। रिजिजू ने अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ा और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत पर भी शुभकामनाएं दीं।

DUSU चुनाव में NSUI को नहीं मिली एक भी सीट

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजे शनिवार शाम घोषित किए गए। चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन के खाते में गया।

इस तरह कांग्रेस समर्थित NSUI केंद्रीय पैनल के चारों पदों में से एक भी पद जीतने में कामयाब नहीं रही। पिछले साल NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार संगठन को किसी भी प्रमुख पद पर जीत नहीं मिली।

#DUSUElection2026 #DUSU #DUSUElection #ABVP #NSUI #DelhiUniversity #DUElection #StudentElection #ABVPVictory #NSUI #RahulGandhi

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This