मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से नवरात्रि के दौरान 11 अक्टूबर से रथ यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी और करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा मध्य प्रदेश के पांच जिलों—पन्ना, छतरपुर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी।
रथ यात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों साधु-संत
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे समय से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग करते रहे हैं। अब इसी मुद्दे को लेकर वह पांच दिवसीय रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल होंगे।
यह यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू होकर पांच दिनों तक चलेगी। यात्रा के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हिंदू राष्ट्र के संकल्प से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इन जिलों और इलाकों से होकर गुजरेगी यात्रा
बाबा बागेश्वर की प्रस्तावित रथ यात्रा छतरपुर के गढ़ा से शुरू होकर पन्ना जिले के अजयगढ़, पन्ना, अमानगंज और पवई होते हुए सागर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा दमोह, हटा और टीकमगढ़ से होते हुए वापस गढ़ा पहुंचेगी।
जानकारी के अनुसार, यात्रा बसों के जरिए निकाली जाएगी। रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और विपत्तियों के निवारण के लिए हनुमान चालीसा पाठ, रात्रि हवन और हिंदू राष्ट्र की शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
पहले भी यात्राएं निकाल चुके हैं धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इससे पहले भी हिंदू एकता और सनातन एकता से जुड़े अभियानों के तहत यात्राएं निकाल चुके हैं। नवंबर 2024 में उन्होंने ‘हिंदू जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी। करीब 160 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा 21 से 29 नवंबर तक चली थी। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं से जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया था।
इसके बाद नवंबर 2025 में धीरेंद्र शास्त्री ने 10 दिवसीय ‘सनातन एकता पदयात्रा’ निकाली थी। यह यात्रा छतरपुर स्थित आद्य कात्यायनी मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंची थी।
इस यात्रा के दौरान उन्होंने हिंदुओं में एकता, जातिवाद को खत्म करने और देशभक्ति का संदेश देने की बात कही थी। अब एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री ने रथ यात्रा के जरिए हिंदू राष्ट्र के मुद्दे को लेकर अभियान चलाने का ऐलान किया है।
#BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #BageshwarBaba #BabaBageshwar #HinduRashtra #HinduRashtraYatra #RathYatra #Navratri #SanatanDharma
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…







