एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल समेत तीनों मैचों में करारी शिकस्त दी। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और लिखा:
“खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत जीत गया.. हमारे क्रिकेटरों को बधाई।”
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
पीएम मोदी के इस पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन चलाया था, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अड्डों को तबाह किया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों पर हमला किया, जिसे भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देकर नाकाम कर दिया।
तीनों मैच में भारत विजयी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए। टीम इंडिया ने हर मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी।
फाइनल में रोमांचक जीत
एशिया कप 2025 का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस जीत में तिलक वर्मा की शानदार पारी ने टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।






