Home » ताजा खबर » छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। सुकमा पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, पड़ोसी बीजापुर जिले में भी अलग मुठभेड़ के दौरान दो नक्सली ढेर किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे से सुकमा और बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था, तभी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है और अभियान अभी जारी है।

वहीं बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में भी जिला रिजर्व गार्ड (DRG) की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षाबलों ने कुल 285 नक्सलियों को मार गिराया था।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post