Home » ताजा खबर » अंकिता भंडारी केस की CBI जांच की सिफारिश, सीएम धामी बोले– ‘पीड़िता हमारी बेटी थी’

अंकिता भंडारी केस की CBI जांच की सिफारिश, सीएम धामी बोले– ‘पीड़िता हमारी बेटी थी’

अंकिता भंडारी केस की CBI जांच की सिफारिश, सीएम धामी बोले— ‘वह हमारी बहन और बेटी थी’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में यह स्पष्ट रूप से प्रमाणित होता है कि राज्य सरकार ने शुरुआत से लेकर अब तक निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

सीएम धामी ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और इन मामलों की जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।

अंकिता हमारी बहन और बेटी थी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह साफ है और किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं की जाएगी। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता सिर्फ एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

पीड़िता के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री

सीएम धामी ने जानकारी दी कि हाल ही में उन्होंने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की थी। इस दौरान परिजनों ने मामले की CBI जांच कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता की भावनाओं और उनके अनुरोध का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाएगी।

न्याय दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ स्वर्गीय अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This