Home » ताजा खबर » जब मेहनत ने कोनेरू को नई ज़िंदगी दी

जब मेहनत ने कोनेरू को नई ज़िंदगी दी

ये वही कोनेरू है… जो कुछ महीने पहले तक पूरी तरह गंदगी, बदबू और झाड़ियों से भरा हुआ था। जब Telugu Abbay Kanth यहाँ पहली बार आए थे, तो हालत बेहद खराब थी।

लेकिन आज यही जगह इतनी साफ़–सुथरी और खूबसूरत कैसे दिख रही है?

ये बदलाव उनकी मेहनत और उनके फ़ॉलोवर्स की एकजुटता का नतीजा है। वीडियो शेयर हुए, लोग जुड़े… और कमाल का परिवर्तन हुआ।

जब उन्होंने कोनेरू को साफ़ किया था, तब यहाँ पानी भी नहीं था। लेकिन अब—पानी फिर लौट आया है। क्योंकि जगह पहले ही साफ़ हो चुकी थी, इसलिए आज पानी भी एकदम साफ़ है।

वरना ये भी गंदगी में बदल जाता। अब ये पानी खेतों के काम आएगा, और दूर से आने वाले लोग यहाँ नहा कर, पास के मंडप में बैठकर आराम कर सकेंगे।

जिस दिन उन्होंने वीडियो डालकर कहा था— “आओ, इस जगह को साफ़ करें” उसी दिन लोग आकर सफ़ाई में जुट गए। उनका मक़सद है कि हर पुरानी धरोहर फिर से अपनी असली खूबसूरती में लौट आए।

वो कहते हैं:
“मैं जब भी कोई ऐसा वीडियो डालूँ, उसे शेयर ज़रूर किया करें।
सोशल मीडिया को बदलाव की ताकत बनाएं।

कहीं ये पोस्ट किसी और को भी प्रेरित कर दे और वो अपने गाँव की पुरानी जगहों को भी इसी तरह संवार दे।

साभार

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This