Home » ताजा खबर » पश्चिम बंगाल में आज अमित शाह पेश करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार और महिला सुरक्षा पर जोर

पश्चिम बंगाल में आज अमित शाह पेश करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार और महिला सुरक्षा पर जोर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने जा रही है। कोलकाता में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी का संकल्प पत्र पेश करेंगे। इस घोषणापत्र में अवैध घुसपैठ, महिला सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है।

पश्चिमी मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे शाह
घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 6 गारंटियों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं, अमित शाह आज पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली दोपहर 3 बजे डेबरा के बालिचक भजहरि हाई स्कूल मैदान में होगी, जबकि दूसरी रैली शाम 5 बजे खड़गपुर सदर के अतुलमोनी स्कूल में आयोजित की जाएगी।

PM मोदी की 6 प्रमुख गारंटियां

  1. बीजेपी जनता में भरोसा कायम करेगी और भय का माहौल खत्म करेगी।
  2. सरकारी सिस्टम पूरी तरह जनता के हित में काम करेगा।
  3. हर घोटाले और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर कार्रवाई होगी।
  4. दोषी चाहे कितना भी बड़ा हो, उसे जेल भेजा जाएगा।
  5. शरणार्थियों को अधिकार मिलेंगे, जबकि घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
  6. बीजेपी सरकार बनते ही सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post