Home » ताजा खबर » “जनता का पैसा या नेताओं की मौज? सच जानिए!”

“जनता का पैसा या नेताओं की मौज? सच जानिए!”

आजादी से लेकर आजतक भारत में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सांसद मिलाकर करीब 15 हजार से 17000 हजार सांसद देश में बने है

जो लगातार जीतते आए है उनको हर बार की जीत की पेंशन मिलती आ रही है कोई 5 बार सांसद रहा तो उसको 5 बार की पेंशन , वर्तमान ने अगर सांसद है तो उसकी अलग से सैलरी भत्ते फंड यात्राएं दैनिक भत्ते फोन मेडिकल सुविधा सब मिल रही है

आप देखिए देश की जनता का दिया टैक्स कहा जा रहा है कैसे हमारे पैसे से नेता लोग मौज ले रहे है इतने में भी काम नहीं चलता इनका तो कमीशन खाते है घोटाले करते है

अब इनकी संख्या मोदी जी 850 कर रहे है विपक्ष विरोध करे या ना करे , लेकिन जनता को खुलकर विरोध करना चाहिए

क्योंकि इन 850 VIP लोगों का खर्चा हमको उठाना होगा ,वो भी 8 से 10 हजार की नौकरी 12 – 12 घंटे करके ,

बेसिक सैलरी 1 लाख रुपया
निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 70 हजार रुपया
ऑफिस खर्च भत्ता 60 हजार रुपया
दैनिक भत्ता 2000 हजार दिन का
फर्स्ट क्लास AC ट्रेन पूरी तरह फ्री साथ में एक और व्यक्ति भी
34 फ्री फ्लाइट ट्रिप/साल
परिवार के साथ भी उपयोग कर सकते
सड़क पर चलेंगे तो 16 रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से मिलेगा
दिल्ली में फ्री सरकारी बंगला/फ्लैट
बिजली-पानी भी काफी हद तक मुफ्त
3 लैंडलाइन + 1 मोबाइल
1.5 लाख कॉल/साल मुफ्त
इंटरनेट भी उपलब्ध
पूरे परिवार का सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज मुफ्त
25000 हजार रुपया पेंशन
2000 हजार एक्स्ट्रा
Y+ सिक्योरिटी
बिना गारंटी के मोटा लोन

अगर राजनीति सेवा है तो फिर इतनी सैलरी , भत्ते , फंड , यात्राएं , दैनिक भत्ते , मेडिकल सुविधा , Y+ सिक्योरिटी क्यों ?

ये तो एक सबसे बड़ी नौकरी की तरह हो गई है जिसके लिए कोई पढ़ाई लिखाई की जरूरत नहीं है ना ही कोई एग्जाम और टेस्ट देना , चाहे कितने भी अपराधिक मुकदमे लगे हुए हो
कोई दिक्कत नहीं किसी भी प्रकार की , जितने अधिक मुकदमे उतना ही बड़ा नेता

इनकी संख्या अब 850 होगी तो कांग्रेस और बीजेपी का कुछ जाना वाला नहीं है इनकी तो मौज होगी उल्टा , पहले बेटे और नातियों को राजनीति में सेट करते आए थे

अब नातिन और बेटियों को भी राजनीति में सेट करने का बढ़िया जुगाड बना दिया है , इनके खर्च जनता को अपनी खून पसीने की कमाई से चुकाने होंगे

तो सबसे बड़ा विरोध तो जनता को ही करना चाहिए ना ?
तो खुलकर विरोध किजिए

🙏🙏🙏🙏🙏🙏✍️✍️✍️✍️✍️✍️

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This