Home » ताजा खबर » LPG Price Shock: सिलेंडर ₹993 महंगा, आम आदमी की जेब पर भारी मार

LPG Price Shock: सिलेंडर ₹993 महंगा, आम आदमी की जेब पर भारी मार

मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को बड़ा झटका दिया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही बार में ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा, जबकि आम जनता पर इसका असर अप्रत्यक्ष रूप से दिखेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत ₹3024, कोलकाता में ₹3202 तक पहुंच गई है। वहीं लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी लगभग समान बढ़ोतरी देखी गई है।

यूपी में भी असर, बढ़ी कारोबारियों की चिंता
उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ और गोरखपुर जैसे शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर करीब ₹993 महंगा हो गया है। इससे छोटे व्यापारियों की लागत अचानक बढ़ गई है, जिसका बोझ ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में इसकी कीमत ₹913 बनी हुई है और अन्य शहरों में भी लगभग पहले जैसी ही है, जिससे आम परिवारों को कुछ राहत मिली है।

OTP से होगी गैस डिलीवरी
1 मई से गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया को और सख्त किया गया है। अब डिलीवरी के समय ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे बताना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य फर्जी डिलीवरी और गड़बड़ी को रोकना है।

क्या बढ़ेगी खाने-पीने की कीमतें?
कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ना तय है, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले समय में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This