Home » ताजा खबर » ED का बड़ा एक्शन : दिल्ली-गोवा छापेमारी के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

ED का बड़ा एक्शन : दिल्ली-गोवा छापेमारी के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह से दिल्ली और गोवा में ED की बड़ी कार्रवाई जारी थी, जिसके तहत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी केस से संबंधित है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों ने मिलीभगत कर बैंकों से भारी रकम का लोन लिया और बाद में 155 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस मामले में दीपक सिंगला का नाम सामने आने के बाद ED ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ 7 स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और अन्य संबंधित लोगों के परिसरों पर की गई। कई घंटों तक चली इस कार्रवाई में ईडी को कथित तौर पर वित्तीय लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले।

बताया जा रहा है कि इस वित्तीय घोटाले के तार पहले से गिरफ्तार AAP नेता संजीव अरोड़ा से भी जुड़े हो सकते हैं। इसी कड़ी की जांच और सबूत जुटाने के लिए ईडी ने देशभर में यह बड़ा ऑपरेशन चलाया।

फिलहाल ईडी मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This