Home » ताजा खबर » 14 घंटे आसमान में: दुनिया के सबसे बड़े विमान Airbus A380 से रोमांचक सफर का अनुभव

14 घंटे आसमान में: दुनिया के सबसे बड़े विमान Airbus A380 से रोमांचक सफर का अनुभव

दुबई से टोरंटो की फ्लाइट करीब 14.30 घंटे की होती है
इस दौरान 14.30 घंटे जहाज लगातार उड़ता रहता है
इस बार जब मैं Dubai से Toronto आ रहा था तो दुबई से जिस जहाज में आना था वह दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज Airbus 380 था

मैंने पहली बार इतने बड़े जहाज से यात्रा किया
दो मंजिला जहाज है ये
बहुत बड़ा होता है
4 Engines होते हैं
और करीब 290 liters का ईंधन हर मिनट में खर्च होता है

करीब 14.30 घंटे की फ्लाइट में ये जहाज करीब 220000 लीटर का ईंधन खर्च करता है
इसकी क्षमता करीब 800 यात्री की होती है
लेकिन फर्स्ट क्लास और बिज़नेस क्लास होने के कारण सिर्फ 500-550 यात्री यात्रा करते हैं

इतना बड़ा जहाज है ये कि इसके उड़ने पर झटका ज़्यादा नहीं महसूस होता है
और इसका साइज देख कर विश्वास ही नहीं होता कि इतना बड़ा जहाज भी उड़ सकता है
इतने यात्रियों को लेकर ये जहाज लगातार 14.30 घंटे यात्रा करता है
और सबका सामान और खाना पीना भी साथ में चलता है

हवाई जहाज़ से यात्रा करना आज के 25-30 साल पहले बहुत बड़ी चीज मानी जाती थी और बहुत कम लोग यात्रा कर पाते थे
मिडल क्लास का आदमी ज़्यादातर ट्रेन से ही यात्रा करता था

लेकिन आजकल एयरपोर्ट पर रेलवे स्टेशन के जैसे ही भीड़ होती है और बहुत सारे लोग इससे चलने लगे हैं
कभी कभी हवाई यात्रा में बहुत झटके लगते हैं
हालांकि
इस तरह के बड़े हादसे बहुत कम होते हैं
लेकिन air turbulence बहुत आम बात है और लगभग हर दूसरी फ्लाइट में थोड़ा झटका लगता ही है

क़रीब 36 साल पहले जब मैं पहली बार जहाज़ पर चढ़ा तो मेरी जान सूखी हुई थी
भगवान का नाम लेकर जहाज़ पर चढ़ गया
फिर देखते ही देखते जहाज़
हवा में उड़ गया

हैदराबाद से दिल्ली की फ्लाइट थी
जब जहाज़ नागपुर के ऊपर उड़ रहा था तो जहाज़ में क़रीब 2-3 मिनट तक ज़ोर ज़ोर से झटका लगाना शुरू हो गया और ऐसा लगा कि जहाज़ नीचे जा रहा है
हालाँकि ये सामान्य सी बात थी
लेकिन
मैं डर गया और डर के मारे मैंने अपना नाश्ता छोड़ दिया और नहीं खाया

मैंने सैंकड़ों हवाई यात्राएँ किया है
और बहुत बार air turbulence देखा है

लेकिन एक बार इतना ज़्यादा air turbulence हुआ कि वैसा कभी नहीं देखा

कई साल पहले की बात है मेरा जहाज़ लंदन से टोरोंटो जा रहा था
और
समुंदर के ऊपर उड़ रहा था
और यह जगह कनाडा के बॉर्डर के पास थी और Newfoundland नाम की जगह के पास था जहां पर Titanic जहाज डूबा था
पायलट ने बताया कि इसी एरिया में टाइटैनिक डूबा था

बाहर बहुत ज़ोर का तूफ़ान चल रहा था जिसकी स्पीड बहुत ज़्यादा थी शायद 160 किलोमीटर प्रति घंटे का तूफ़ान था
मेरा जहाज़ इतने ज़ोर ज़ोर से झटके ले रहा था कि लगता था कि अभी नीचे गिर जाएगा
बाहर बिजली चमक रही थी

पायलट ने जहाज के अंदर की lights बहुत कम कर दिया और सबको कहा कि अपनी सीटबेल्ट बांध लें
ये झटके क़रीब 30 मिनट तक आते रहे और जहाज़ में बैठे बहुत से लोग डर गये थे
ऐसा लग रहा था जैसे आज जहाज नीचे चला जाएगा

ऐसा झटका मैंने आज तक नहीं देखा
कई बार जहाज़ एकदम से ऊपर गया या एकदम से बहुत नीचे आ गया
लेकिन थोड़ी देर बाद सब ठीक हो गया

लेकिन थोड़े थोड़े झटके लगते ही रहे

किसी भी उड़ते हुए जहाज़ में भले ही पायलट आपको कुर्सी की पेटी बांधने का संकेत बंद कर दे फिर भी आपको अपनी बेहतर सुरक्षा के लिए कुर्सी की पेटी हमेशा बांधे रखने में ही भलाई है
क्योंकि
हवाई जहाज़ एक उड़ता हुआ मशीन है
और
कहीं पर भी अगर air pocket आ गया तो झटका लगना स्वाभाविक है
और
जब आप कुर्सी की पेटी नहीं बांधे हैं तो आप जहाज़ के अंदर free flying object की तरह हो जाएँगे और आपको चोट भी लग सकती है

एक अच्छी बात ये है कि हवाई जहाज़ इतना मज़बूत रहता है कि कैसा भी air turbulence हो और कितना भी झटका लगे और कितना भी ऊपर नीचे आये जाये हवाई जहाज़ कभी टूटेगा नहीं

लेकिन हमेशा याद रखें कि जो एयरलाइंस बढ़िया और टॉप क्लास की होती हैं और वे हमेशा नया और बढ़िया जहाज़ इस्तेमाल करती हैं

जो सस्ती और बजट या गरीब देश की एयरलाइंस होती हैं उनके ज़्यादातर जहाज़ lease पर लिये गये होते हैं और पुराने होते हैं

ये इसी तरह से है जैसे जिसके पास पैसा है वह नयी गाड़ी में चले
और
जिसके पास पैसे की दिक़्क़त है वह second hand गाड़ी से काम चला लेता है

कोशिश करके अच्छी एयरलाइंस से चलना चाहिये जिसका safety record अच्छा हो और जो नये aircraft रखती हो
इन एयरलाइंस के जहाज़ों में मुश्किल परिस्थितियों में ख़तरा कम रहता है और आप सुरक्षित रहते हैं

ऐसी अच्छी airlines में दूसरी एयरलाइंस के मुक़ाबले टिकट थोड़ा मंहगा रहेगा
लेकिन आप सुरक्षित रहेंगे
जान बच जाएगी तो पैसा फिर कमा लेंगे

आम तौर पर Boeing और Airbus के बनाये हुए जहाज़ बेहतरीन होते हैं और पूरी दुनिया में हर जगह यही सबसे ज़्यादा चलते हैं
और भी अच्छी company हैं
लेकिन बाक़ी कंपनी के जहाज़ उतने popular नहीं हैं

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This