Home » ताजा खबर » नौतपा 2026 शुरू: जानिए तारीख, महत्व और इस दौरान बरतने वाली जरूरी सावधानियां

नौतपा 2026 शुरू: जानिए तारीख, महत्व और इस दौरान बरतने वाली जरूरी सावधानियां

।। नौतपा ।।

आज 25 मई 2026 से नौतपा शुरू हो रहा है। जिसे नौतपा या नौ तप के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय ज्योतिष और संस्कृति में यह एक महत्वपूर्ण अवधि है जो गर्मी के चरम समय में आती है। यह रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ शुरू होती है और आमतौर पर नौ दिनों तक चलती है।

इस बार नौतपा:- 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक (9 दिन)

सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई 2026 को प्रवेश कर रहा है (दोपहर के आसपास)। इस अवधि में सूर्य का प्रभाव तीव्र होता है, जिसके कारण गर्मी अपने चरम पर रहती है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव 8 जून 2026 तक भी महसूस हो सकता है।

इस दौरान विशेष सावधानियां :-

– अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। भरपूर पानी पिएं, ठंडे और हल्के भोजन का सेवन करें।

– मुख्यतः बैंगन खाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रखें।

– दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।

– प्यासे पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। गर्मी में जानवरों और पक्षियों को पानी और छाया उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्य का कार्य है।

आप सभी अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिए। पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखें और सुरक्षित रहिए।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This