Home » ताजा खबर » “2 करोड़ का नुकसान, फिर 15 करोड़ का टर्नओवर: उत्तराखंड के दंपती की मशरूम से सफलता की कहानी”

“2 करोड़ का नुकसान, फिर 15 करोड़ का टर्नओवर: उत्तराखंड के दंपती की मशरूम से सफलता की कहानी”

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले नवीन पटवाल और पूनम शर्मा पति-पत्नी हैं। इस कपल ने वो कर दिखाया है, जो अच्छे-अच्छे लोग नहीं कर पाते।

नवीन और पूनम ने साल 2007 में हाई-टेक बटन मशरूम फार्म शुरू किया। बिजनेस अच्छा चल रहा था, तगड़ी कमाई हो रही थी। साल 2016 तक उत्पादन क्षमता 3 टन तक पहुंच गई और दिल्ली की आज़ादपुरी मंडी में मशरूम सप्लाई होने लगी।

लेकिन फिर आया 2020 का लॉकडाउन। पूरा बिजनेस ठप पड़ गया। हालात ऐसे बने कि 3,000 किलो बटन मशरूम फेंकने पड़े, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी।

इसके बाद भी नवीन और पूनम ने हार नहीं मानी। साल 2020 में ‘Planet Mushroom’ लॉन्च किया। इसमें शिटाके, किंग ऑयस्टर, लायन्स मेन, रेशी और कॉर्डिसेप्स जैसे एग्जॉटिक मशरूम शामिल किए। ये मशरूम 1000–1200 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं।

आज उनकी कंपनी रोजाना 3.5 टन बटन मशरूम और हर एग्जॉटिक किस्म का करीब 100 किलो उत्पादन कर रही है। अपनी खुद की वेबसाइट और सोशल मीडिया मार्केटिंग के जरिए सीधे ग्राहकों तक पहुंच बना चुके हैं।

2 करोड़ के नुकसान के बाद भी उसी फील्ड में दोबारा खड़े होकर आज उनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये है।
यह कहानी बताती है कि अगर हौसला हो, तो हार भी जीत बन जाती है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This