Home » ताजा खबर » चार साल 19 दिन बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, राजीव कृष्णा संभालेंगे कमान

चार साल 19 दिन बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, राजीव कृष्णा संभालेंगे कमान

यूपी को चार साल 19 दिन बाद आखिर राजीव कृष्णा के रूप में स्थायी डीजीपी मिल ही गया। यूपीएससी ने 26 मई को हुई बैठक के बाद 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा, 1991 बैच के पीयूष आनंद और राजीव कृष्णा के नामों का पैनल प्रदेश सरकार को भेजा था। सरकार की पसंद राजीव कृष्णा ही रहे। प्रशांत कुमार के रिटायर होने के बाद 31 मई 2025 को ही राजीव कृष्णा कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश में 11 मई 2022 को मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद से कार्यवाहक डीजीपी नियुक्‍त किए गए थे।

प्रदेश में 11 मई 2022 से अस्थायी डीजीपी की तैनाती हो रही थी। दरअसल यूपी सरकार ने 11 मई 2022 को तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल को हटा दिया था। उनकी जगह तत्कालीन डीजी इंटेलिजेंस डॉ. डीएस चौहान को अस्थायी डीजीपी बनाया गया था। कुछ महीने पहले सरकार ने उन्हें स्थायी बनाने के लिए यूपीएससी को प्रस्ताव भेजा। इस पर आयोग ने यह पूछते हुए कि आखिर मुकुल गेयल को क्यों हटाया गया, यूपी सरकार का प्रस्ताव लौटा दिया।
#Swatantra@Sagar

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This