नीरज चोपड़ा बोले- “अगर मैं नहीं भी रहूं, तो भारत के पास अब बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर हैं”
भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पिछले एक साल से चोट और फिटनेस से जूझ रहे नीरज ने इस उपलब्धि के साथ दमदार वापसी की। इसी के साथ वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर दोनों पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।
मेडल जीतने के बाद नीरज ने अपनी फिटनेस पर संतोष जताने के साथ युवा जैवलिन थ्रोअरों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब भारत के पास ऐसे खिलाड़ी तैयार हैं जो बड़े मंच पर देश के लिए लगातार पदक जीत सकते हैं।
यश वीर सिंह के साथ पोडियम साझा करना रहा खास
सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह पल उन्हें एशियन गेम्स की याद दिलाता है, जब उन्होंने और किशोर कुमार जेना ने एक साथ पदक जीते थे।
उन्होंने कहा,
“यश वीर सिंह ने इतने बड़े मंच पर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ (पर्सनल बेस्ट) प्रदर्शन किया। उनके साथ पोडियम पर खड़ा होना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा। मैंने भी इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया है और मेरी वापसी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।”
नीरज ने आगे कहा कि सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि अगर वह किसी कारणवश मैदान में नहीं भी हों या चोटिल हों, तब भी भारत के पास पदक जीतने वाले कई प्रतिभाशाली जैवलिन थ्रोअर मौजूद हैं।
“यश वीर अब 85 मीटर क्लब में पहुंच चुका है और रोहित भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि भारत में जैवलिन थ्रो का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं।”
ठंडे मौसम में बेहतर प्रदर्शन करना चुनौती
ग्लासगो के मौसम को लेकर नीरज ने कहा कि फाइनल में उनका केवल एक थ्रो ही पूरी तरह सफल रहा।
उन्होंने कहा,
“आज मेरा सिर्फ एक थ्रो अच्छा रहा। बाकी प्रयास और बेहतर हो सकते थे। ठंडे मौसम में प्रदर्शन करना मेरे लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता है, क्योंकि मुझे गर्म मौसम ज्यादा अनुकूल लगता है।”
अब नीरज चोपड़ा की नजर आगामी एशियन गेम्स 2026 पर होगी। उससे पहले वह डायमंड लीग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता यश वीर सिंह को बधाई दी।
पीएम मोदी ने नीरज के लिए लिखा कि उन्होंने ग्लासगो में शानदार सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर अपनी निरंतरता, संयम और जज्बे का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धि पूरे देश को गर्व महसूस कराती है और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
वहीं यश वीर सिंह को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। उनकी यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…





