Home » ताजा खबर » PoK पर अमेरिका का बड़ा संदेश: नए नक्शे में बताया भारत का हिस्सा, पाकिस्तान में मचा बवाल

PoK पर अमेरिका का बड़ा संदेश: नए नक्शे में बताया भारत का हिस्सा, पाकिस्तान में मचा बवाल

भारत और अमेरिका ने शनिवार को अपने अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा की, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत का एक नया नक्शा साझा किया, जो बिना किसी आधिकारिक बयान के ही चर्चा का केंद्र बन गया। यह नक्शा सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

अमेरिका द्वारा जारी किए गए इस नक्शे ने पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ा दी है। वजह यह है कि नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, जिस पर पाकिस्तान लंबे समय से अपना दावा करता रहा है।

अमेरिका ने जारी किया भारत का नया नक्शा, क्यों है अहम?

व्यापार समझौते से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत का एक आधिकारिक नक्शा जारी किया। इस नक्शे में पूरे जम्मू-कश्मीर, जिसमें पीओके भी शामिल है, को भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है। इतना ही नहीं, इसमें अक्साई चिन को भी भारत के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।

इस तरह अमेरिका द्वारा जारी किया गया यह नक्शा न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि चीन के लिए भी असहज स्थिति पैदा करने वाला माना जा रहा है।

हालांकि, भारत की क्षेत्रीय संप्रभुता को साबित करने के लिए किसी अन्य देश की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है। भारत हमेशा से यह स्पष्ट करता आया है कि कश्मीर उसका अभिन्न अंग है। इससे पहले अमेरिका या उसके विदेश विभाग द्वारा जारी नक्शों में कश्मीर क्षेत्र को लेकर सीमाओं को अपेक्षाकृत अस्पष्ट रखा जाता था, ताकि पाकिस्तान की आपत्तियों से बचा जा सके।

लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा जारी किया गया यह नया नक्शा पाकिस्तान के दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता हुआ नजर आता है

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This