Home » ताजा खबर » मथुरा में हाईअलर्ट के बीच फरसा वाले बाबा की हत्या, ब्रज में आक्रोश और शोक

मथुरा में हाईअलर्ट के बीच फरसा वाले बाबा की हत्या, ब्रज में आक्रोश और शोक

मथुरा मे राष्ट्रपति के विजिट व ईद के अवसर पर हाईअलर्ट के बिच गौरक्षक फरसा वाले बाबा की हुई हत्या, ईद के दिन हृदयविदारक घटना, पथराव, योगी सरकार से एनकाउंटर की मांग फरसे वाले बाबा को मिली वीरगति, आज पूरे ब्रज मेंं शोक है

मथुरा के कोसी कलां में बहुत बड़ा पाप हुआ है । देश के सबसे बड़े गोरक्षक फरसा वाले बाबा संत चंद्रशेखर की हत्या ट्रक से कुचलकर कर दी है । ये समाचार देश के कई समाचार पत्रों में इस वक्त की सबसे बड़ी हे़डलाइंस है । कई घंटों तक मथुरा में हिंदुओं की आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली आगरा हाईवे को जाम रखा था जिससे वहां पर मीलों लंबा ट्रैफिक जैम लगा रहा। मैंने तस्वीरें पोस्ट के साथ ही अटैच कर दी हैं ।

मथुरा में इतनी भारी भीड़ और इतना आक्रोश इसलिए उमड़ा क्योंकि फरसे वाले बाबा पूरे ब्रज में अपने गोप्रेम के लिए और गोतस्करी के खिलाफ अभियानों के लिए प्रसिद्ध थे । बरसाना के पास अंजनोख नामक पौराणिक स्थल पर उनकी गौशाला है जहां पर मृत्योपरांत उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया है । अंजनोख, मथुरा की वो जगह है जहां पर हनुमान जी की मां अंजना ने तपस्या की थी ।

जैसे ही बाबा की हुई हत्या की समाचार आग की तरह पूरे ब्रज में फैल गयी। आस पास के जिलों में भी लोगों में आक्रोश फैल गया । भारी संख्या में लोगों ने दिल्ली आगरा हाइवे को जाम कर दिया, संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू भी आई हुई थीं, इसीलिए मथुरा के अंदर भारी संख्या में अफसरों का भी जमवाड़ा था, जब इतना बड़ा ट्रैफिक जैम लग गया तो भारी संख्या में पुलिस और अफसर भी वहां पहुंचे । आक्रोश इतना ज्यादा था कि पुलिस की गाड़ियों को पथराव कर तोड़ दिया गया

आज मुझे बहुत दुख हो रहा है ये कहते हुए कि 6 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बयान दिया था कि “मुझे बहुत गुस्सा आता है कि कुछ लोगों ने अपनी दुकानें खोल रखी हैं गौ रक्षा के नाम पर। रात में अपराध करते हैं और दिन में गौ रक्षक का चोला पहन लेते हैं,

वो गोरक्षक जिनका समाज में हमेशा बहुत सम्मान था, मोदी के इस बयान के बाद उनके सम्मान को बहुत भारी झटका लगा । इसके बाद कई ऐसी घटनाएं सामने आईं जिसमें कि पुलिस वालों ने ही गोरक्षकों को पीटा । गोरक्षकों के समर्पण को इस तरह तिरस्कार किया गया कि मोनू मानेसर को बिना किसी वजह से फालतू इतने दिनों तक जेल में बंद रखा गया । कितने ही गोरक्षकों को प्रशासन ने परेशान किया

इस अपराध के लिए मोदी को कभी माफ नहीं किया जाएगा । जिन्होंने गोरक्षा जैसे अत्यंत परित्र काम को बदनाम किया है ।

फरसे वाले बाबा संत और महान गोरक्षक चंद्रशेखर बाबा जी को हृदय से भावपूर्ण श्रद्धांजली…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This