. जब नानी गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जैसी कद्दावर राजनेता हों,..
. मां अनर पटेल जानी-मानी सोशल एंटरप्रेन्योर हों
और
. पिता जयेश पटेल समाजसेवा में सक्रिय हों तो अमूमन लोग उम्मीद करते हैं
कि
. अगली पीढ़ी भी इसी राह पर चलेगी,
लेकिन
. आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति जयन ने अपनी खूबसूरती और हुनर के दम पर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा
और
. पहली ही फिल्म से हर तरफ छा गईं।
. संस्कृति पटेल ने फिल्ममेकर हार्दिक गज्जर की डिवोशनल फिल्म “कृष्णावतारम पार्ट 1 : द हार्ट” में ‘सत्यभामा’ के किरदार से एक ऐसा शानदार डेब्यू किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
. बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ते हुए इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹55/= करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है।






