अंकुर शर्मा
बीजेपी प्रदेश मंत्री
पेशा _इंजीनियर और राजनीति
गांव _पुट्ठा
जिला बुलंदशहर
प्रभावशाली व्यक्तित्व
दिल्ली दरबार में मजबूत पकड़..
_&&
एक दौर था जब भारतीय जनता पार्टी में उन नेताओं को प्राथमिकता दी जाती थी। जो पार्टी में काम करते थे, काम के हिसाब से उनका कद बढ़ता था,लेकिन अब ऐसा नहीं रहा बीजेपी केंद्रीय टीम को लगता है कि बहुत ज्यादा बीजेपी में नेताओं की आवश्यकता नहीं है ।अब सिस्टम काम करता है ऐसा ही एक उदाहरण प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा के रूप में सामने आया।
अंकुर शर्मा पेशे से इंजीनियर है मूलतः बुलंदशहर जिले के पुट्ठा गांव के मूल निवासी है काफी समय से दिल्ली रह रहे है। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के संगठन में सक्रिय है।
अपने जिले के ना कभी मंडल संगठन में काम किया, ना कभी जिला संगठन में काम किया ,ना बीजेपी से जुड़े लोगों में स्थानीय स्तर पर कोई बड़ी पहचान। लेकिन दिल्ली दरबार में मजबूत पकड़ है ।
जब कल प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी हुई अंकुर शर्मा का नाम आया । अधिकांश भाजपा नेता यह प्रयास करते रहे कि अंकुर शर्मा कौन है और किस जिले के रहने वाले हैं। अलग-अलग जिले से बात करती रहे। रात में एक पोस्ट अंकुर शर्मा के सहयोगी द्वारा एक पोस्ट आई।
जिसमें बताया गया कि अंकुर शर्मा देश के गृहमंत्री अमित शाह की एक टीम में काम कर रहे हैं तब लोगों को पता चला कि अंकुर शर्मा बुलंदशहर की जागीराबाद के पास पुट्ठा गांव के रहने वाले दिल्ली दरबार में अंकुर शर्मा की कितनी पकड़ है। इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि वह जिले ब्लॉक मंडल के किसी टीम में कभी सक्रिय नहीं रहे । सीधे तौर पर पैराशूट से उतरे और प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बने अंकुर शर्मा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता और दादा जगदीश प्रसाद भी आरएसएस की स्वयंसेवक रहे हैं एवं संगठन में लंबे समय काम कर चुके हैं और वे भी बीजेपी में पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय हैं।
अंकुर जी को हार्दिक शुभकामनाएं।






