Home » ताजा खबर » बागेश्वर बाबा ने लिया बड़ा फैसला: अब न कथा करेंगे, न लगेगा दरबार

बागेश्वर बाबा ने लिया बड़ा फैसला: अब न कथा करेंगे, न लगेगा दरबार

मध्य प्रदेश के छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सनातन धर्म के प्रचार के लिए प्रसिद्ध बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक अहम फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर बाबा करीब एक महीने तक दुनिया से पूरी तरह दूर रहेंगे। इस दौरान वे किसी भी तरह के नेटवर्क में नहीं रहेंगे। न तो वे अपने धाम पर मौजूद रहेंगे, न कथा करेंगे और न ही उनका दिव्य दरबार लगेगा। इसके अलावा वे मोबाइल, टीवी और इंटरव्यू से भी पूरी तरह दूर रहेंगे और किसी से संपर्क में नहीं रहेंगे।

कहां जाएंगे बागेश्वर बाबा?

सबके मन में सवाल है कि आखिर बागेश्वर बाबा एक महीने के लिए कहां जा रहे हैं और इस दौरान क्या करेंगे। जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मई महीने में मध्य प्रदेश से दूर बद्रीनाथ धाम की पहाड़ियों पर जाएंगे। वहां वे एकांतवास में रहकर साधना करेंगे। इस दौरान वे हर तरह के संपर्क से दूर रहेंगे और पूरी तरह ईश्वर भक्ति व तप में लीन रहेंगे।

खुद धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

इस यात्रा को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि उन्हें गुरु की आज्ञा मिली है, इसलिए वे तप और साधना के लिए बद्रीनाथ की पहाड़ियों पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि जीवन के इस दौर में खुद को साधना और संयम में रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि रास्ते में कई तरह के प्रलोभन और चुनौतियां आती हैं।

उन्होंने कहा कि इस कारण वे मोबाइल, टीवी, इंटरव्यू, कथा और लोगों से मिलना-जुलना सब कुछ छोड़कर मई में करीब 21 दिन की गुप्त साधना करेंगे। इसके बाद वे नई ऊर्जा, नए विचार और नई तैयारी के साथ वापस लौटेंगे और भविष्य में कुछ नया करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This