Home » ताजा खबर » बागपत सांसद राजकुमार सांगवान की सादगी बनी मिसाल

बागपत सांसद राजकुमार सांगवान की सादगी बनी मिसाल

बागपत सांसद सांगवान और उनकी सादगीः

बागपत के रालोद सांसद राजकुमार सांगवान की सादगी मुझे बहुत पसंद है। आजकल बड़ी बड़ी SUV में चलने वाले नेताओं की भीड़ के बीच सांगवान जी का मेरठ- दिल्ली RRTS से दिल्ली व मोदीनगर के बीच आवागमन अक्सर देखता हूं। हालांकि वे मोदीनगर (बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा) तक तो अपनी गाड़ी से ही आते होंगे लेकिन फिर भी आगे के सफर के लिए उनका यह प्रयास इस नई हाईस्पीड ट्रेन के प्रचार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। नेताओं के ऐसा करने से जनता भी प्रेरित होती है।
मैं तो दिल्ली व मेरठ के बीच अब इसी ट्रेन सेवा से सफर करने लगा हूं। हालांकि मेरी प्रेरणा सांगवान जी नहीं रहे लेकिन फिर भी अच्छा लगा कि एक साधारण नागरिक की भांति हमारे जनप्रतिनिधि भी सार्वजनिक यातायात से सफर करते हैं। सांगवान जी कभी ई रिक्शा चलाने वालों से बात करते नजर आते हैं तो कभी किसी के सुख दुख को बांटते हुए।
2024 में जिस दिन राजकुमार सांगवान जी का टिकट जयंत चौधरी ने घोषित किया था उस दिन मेरे एक पत्रकार साथी ने कहा था कि रालोद ने सही आदमी को टिकट दिया। सांगवान स्व. अजित सिंह के समय से रालोद में हैं लेकिन उनको कभी कुछ नहीं मिला और जयंत ने सीधे उनको सांसद बनवा दिया। ये बहुत ही शानदार क्षण था।
सांगवान जी को उनका सदकार्यों के लिए बधाई। सांसद जी, ऐसे ही लगे रहिए।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This