Home » ताजा खबर » **पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे की कोठी पर रात 3 बजे से बुलडोजर कार्रवाई, आज कोर्ट में होगी सुनवाई — जानें पूरा मामला**

**पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे की कोठी पर रात 3 बजे से बुलडोजर कार्रवाई, आज कोर्ट में होगी सुनवाई — जानें पूरा मामला**

दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी के भतीजे आदिल शेरवानी की कोठी पर रात 3 बजे से बुलडोजर कार्रवाई जारी है। जमीन पर दावे को लेकर डीडीए और मालिक पक्ष के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। डीडीए का कहना है कि जमीन उसकी है, जबकि आदिल शेरवानी का दावा है कि उन्होंने यह जमीन 1993 में किसानों से खरीदी थी और उसी के बाद यहां घर बनाया था।

आज होनी थी कोर्ट में सुनवाई
यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आज भी सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन उससे पहले ही डीडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी। आदिल शेरवानी का कहना है कि सुनवाई से पहले बुलडोजर चलाने का उद्देश्य यह था कि कहीं उन्हें भी कोर्ट से स्टे न मिल जाए, जैसा कि आसपास की अन्य संपत्तियों को मिल चुका है।

डीडीए का दावा—नियमों के तहत कार्रवाई
इंडिया टीवी से बातचीत में डीडीए के अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ऑफ रिकॉर्ड बताया कि 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था और नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि संबंधित जमीन डीडीए की है, इसलिए यह कदम उठाया गया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This