Home » ताजा खबर » पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, बोले- देश की जनता समय आने पर जवाब देगी

पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी से भड़के सीएम योगी, बोले- देश की जनता समय आने पर जवाब देगी

सपा सांसद के बयान पर गरमाई सियासत, सीएम योगी बोले- जनता समय आने पर जवाब देगी

समाजवादी पार्टी के सांसद के विवादित बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का जवाब सही समय पर जरूर देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी को असंसदीय, अशोभनीय और अक्षम्य करार दिया।

‘लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अनुचित है, बल्कि यह भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं पर भी गंभीर चोट है।

उन्होंने कहा कि यह बयान राजनीतिक संस्कारों की कमी, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को दर्शाता है। योगी ने आगे कहा कि यह देश के 145 करोड़ नागरिकों के जनादेश, विश्वास और लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है।

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान पर विवाद

दरअसल, हमीरपुर-महोबा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी लगातार सपा पर हमला बोल रही है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र और प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है। पार्टी ने इसे राजनीतिक मर्यादा की सीमा पार करने वाला बयान बताया है।

शलभ मणि त्रिपाठी ने भी साधा निशाना

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने भी इस मामले में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह समाजवादी पार्टी की राजनीति का असली चेहरा दिखाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति और अमर्यादित बयानबाजी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post