सीएम योगी ने 3572 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 6 महीने में 1 लाख नौजवानों को देंगे सरकारी नौकरी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कृषि विभाग में नवनियुक्त 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को बिना भेदभाव और पारदर्शी प्रक्रिया के सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आज 3400 से अधिक कृषि तकनीकी सहायकों और मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। सीएम ने दावा किया कि मौजूदा सरकार में हुई नियुक्तियों पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, क्योंकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।
सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। उन्होंने कहा कि उस समय विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को लंबे समय तक परिणाम का इंतजार करना पड़ता था और कई मामलों में अदालत से रोक लग जाती थी।
सीएम योगी ने कहा कि इसकी वजह से युवाओं का समय और उम्र दोनों बर्बाद होते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में आयोगों और बोर्डों में भ्रष्ट लोगों को बैठाया गया था, जिसका खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ा।
‘आज यूपी के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं’
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था और उस समय युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में किसान, व्यापारी और बेटियां भी असुरक्षा का सामना कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कर्फ्यू, दंगा, उपद्रव और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं के कारण उत्तर प्रदेश की छवि खराब थी। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आज उनके सामने पहचान का संकट नहीं है और देश-दुनिया में यूपी के युवाओं का स्वागत करने के लिए अवसर मौजूद हैं।
इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला और अखिलेश यादव की भी आलोचना की।
#CMYogi #YogiAdityanath #UttarPradesh #UPNews #UPGovernment #GovernmentJobs #SarkariNaukri #JobNews
Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…







