Home » ताजा खबर » बेंगलुरु में सरकारी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, छापेमारी में 18 करोड़ की संपत्ति का खुलासा; 2.5 करोड़ कैश बरामद

बेंगलुरु में सरकारी अधिकारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, छापेमारी में 18 करोड़ की संपत्ति का खुलासा; 2.5 करोड़ कैश बरामद

बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने बेंगलुरु के विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी बी. मल्लिकार्जुन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी के आवास, कार्यालय और रिश्तेदारों के ठिकानों समेत 11 से अधिक स्थानों पर एक साथ तलाशी ली।

तलाशी के दौरान अधिकारी की करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला, जिसमें लगभग 13 करोड़ रुपये की संपत्ति आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में के.एल.ए. पुलिस स्टेशन में सरकारी अधिकारी बी. मल्लिकार्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

लोकायुक्त पुलिस की तलाशी के दौरान अधिकारी से जुड़ी संपत्तियों में 2 मकान और 100 एकड़ 5 गुंटा कृषि भूमि का पता चला। कृषि भूमि की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ 28 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।

इसके अलावा अधिकारी के आवास से 2 करोड़ 53 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। तलाशी में करीब 3.10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 15 लाख रुपये के वाहन, 1 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस और करीब 33.40 लाख रुपये के घरेलू सामान का भी पता चला।

लोकायुक्त पुलिस ने बरामद संपत्तियों और सामान को आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के तहत दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

बिहार के इंजीनियर के यहां भी मिली थी करोड़ों की संपत्ति

इससे पहले बिहार के सरकारी इंजीनियर गोपाल कुमार के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान जांच टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले थे।

जांच में गोपाल कुमार के पास उनकी ज्ञात आय से करीब 2.01 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का पता चला था। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 81.5 फीसदी अधिक बताई गई थी।

छापेमारी के दौरान करीब 39.65 लाख रुपये नकद, 47 लाख रुपये के आभूषणों से जुड़े इनवॉयस, 424.08 ग्राम सोने के आभूषण और करीब 1 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए थे।

इसके अलावा मॉल में करीब 70 लाख रुपये मूल्य की दो व्यावसायिक दुकानें और एक आवासीय भूखंड भी जांच के दायरे में आया था। इतनी बड़ी मात्रा में संपत्ति और नकदी मिलने से छापेमारी करने वाली टीम भी हैरान रह गई थी।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post