Home » ताजा खबर » तमिलनाडु में दमदार प्रदर्शन के बावजूद बहुमत से दूर TVK, सरकार बनाने के लिए क्या हैं विकल्प?

तमिलनाडु में दमदार प्रदर्शन के बावजूद बहुमत से दूर TVK, सरकार बनाने के लिए क्या हैं विकल्प?

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव में राज्य की दो पारंपरिक ताकतें—डीएमके और एआईएडीएमके—को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महज दो साल पहले बनी अभिनेता विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। विजय की लहर में डीएमके पूरी तरह बह गई और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन तक अपनी सीट नहीं बचा सके। विजय ने अपनी सीट 49 हजार से अधिक वोटों से जीती। उनकी पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई TVK अब सरकार गठन की दौड़ में सबसे आगे है और अगले एक-दो दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है कि विजय किसके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।

राहुल गांधी ने दी बधाई, बढ़ी सियासी हलचल
TVK के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद सरकार गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी, जिसके बाद राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विजय किस दल का समर्थन लेंगे। यदि कांग्रेस का साथ मिलता है, तब भी बहुमत से कुछ सीटें कम पड़ सकती हैं। ऐसे में AIADMK के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर भी चर्चा हो रही है। चुनाव परिणाम आने के बाद देर रात विजय के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि TVK 234 में से 108 सीटें जीतकर बहुमत से सिर्फ 10 सीट पीछे है।

सरकार बनाने के क्या हैं संभावित समीकरण?
बहुमत से थोड़ी दूरी पर खड़ी TVK सरकार बनाने के लिए तीन संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है—

पहला विकल्प:
डीएमके गठबंधन के छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाना

  • TVK: 108
  • कांग्रेस: 5
  • लेफ्ट: 4
  • IUML: 2
  • VCK: 2

दूसरा विकल्प:
डीएमके और एआईएडीएमके, दोनों खेमों के छोटे दलों को साथ लेकर गठबंधन

  • TVK: 108
  • कांग्रेस: 5
  • PMK: 4
  • IUML: 2
  • VCK: 2

सूत्रों के मुताबिक, TVK कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ गठबंधन पर गंभीरता से विचार कर रही है। साथ ही, सभी सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विकल्प भी देखा जा रहा है, ताकि कम बहुमत के बावजूद स्थिर सरकार बनाई जा सके।

तीसरा विकल्प:
केवल AIADMK के समर्थन से मजबूत सरकार

  • TVK: 108
  • AIADMK: 47

अब देखना होगा कि विजय किस रणनीति को अपनाते हैं और तमिलनाडु में अगली सरकार का स्वरूप कैसा होता है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This